Saturday, February 14, 2026
HomeNewsमुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ के पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों...

मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ के पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना…

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर उन्होंने माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में हिस्सा लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मां महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
           
इस आध्यात्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विजय केडिया, श्री कौशलेष मिश्रा, श्री पवन शर्मा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
           
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्री रविभूषण शास्त्री ने बताया कि इस भव्य मंदिर की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी, जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण हुआ और दिसंबर माह के शुभ मुहूर्त में यहाँ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर की विशेषता इसकी अद्वितीय मूर्तियां हैं, जहाँ माँ तारा, काली, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगुलामुखी, मातंगी और माँ कमला जैसी 10 महाविद्याएं विराजमान हैं। इनके साथ ही माँ विमला, माँ मंगला और भैरव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles