रायगढ़/पटना। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी एवं बिहार के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन अब एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वे गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे, जहां उनके समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।
चार बार विधायक रह चुके नितिन नबीन इस समय बिहार सरकार में मंत्री हैं और बांकीपुर सीट से उनके पिता भी विधायक रह चुके हैं। परिवार की इस राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नितिन नबीन एक बार फिर जनता के बीच उतर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान नितिन नबीन ने प्रभारी के रूप में पार्टी के लिए काफी मेहनत की थी — उन्होंने प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में संगठन को सक्रिय किया और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को ऊर्जा दी। इसी समर्पण और संगठनात्मक कुशलता के चलते छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख नेता अब उनके प्रचार अभियान में शामिल होने जा रहे हैं।












