• मयंक चतुर्वेदी होंगे रायगढ़ के नए कलेक्टर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब उनकी जगह मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ के नए कलेक्टर होंगे।
2017 बैच के आईएएस अधिकारी मयंक चतुर्वेदी अब तक दंतेवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब रायगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे।







