रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से सौजन्य भेंट कर उन्हें परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा हेतु आमंत्रित किया। साथ ही उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं मीडिया प्रभारी कमल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


