Tuesday, June 17, 2025
HomeRaigarhनगरीय निकायों में सभापति-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक कल...

नगरीय निकायों में सभापति-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक कल…

रायपुर। नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कल 24 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी, जिसमें संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, नगर निगमों के संगठन प्रभारी, निकायों के पर्यवेक्षक और प्रदेशस्तरीय टीम शामिल होगी। 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने जानकारी दी कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यह बैठक आगे की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। 

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें नगरीय निकायों की अहम भूमिका होगी। पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles