रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर गहन चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में भाजपा ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची पर गहन चर्चा की। बताया जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची जल्द ही जारी कर सकती है। इस सूची में पार्टी कुछ बड़े नामों के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी मौका दे सकती है।
बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, सुश्री लता उसेंडी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे।

भाजपा की पहली सूची को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच काफी उत्सुकता है। पार्टी का फोकस हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलने का है। आगामी चुनाव में भाजपा की रणनीति और उम्मीदवार किस तरह से प्रदर्शन करेंगे, यह देखने लायक होगा।


