Monday, March 30, 2026
HomeNewsमोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा...

मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस के हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद….

एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें: मोबाइल शॉप में चोरी और दो बैंकों में लूट के प्रयास का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश…

सरगना के इशारे पर चल रहा था पूरा नेटवर्क – युवकों का गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दे रहे थे वारदातों को अंजाम, पुलिस ने किया ध्वस्त, गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल…

•  26 लाख से ज्यादा की बरामदगी – 2 चार पहिया वाहन, 60 मोबाइल और अन्य सामान के साथ संगठित अपराध का बड़ा खुलासा…

•  बैंक लूट की बड़ी वारदात होने से पहले पुलिस ने तोड़ी कमर – धरमजयगढ़ और जूटमिल में असफल प्रयास…

•  CCTV फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना बनी हथियार – घरघोड़ा पुलिस ने एक-एक कर पूरे गैंग को दबोचा…

•  रेकी कर चुनते थे टारगेट – सड़क किनारे दुकान और बैंक बने थे गिरोह के निशाने पर, योजनाबद्ध तरीके से देते थे वारदात…

•  सबूत मिटाने तक की थी तैयारी – बैंक के CCTV सिस्टम तक उखाड़ ले गए थे आरोपी, फिर भी पुलिस ने खोला राज…

•  एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश: रायगढ़ पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 आरोपी युवक एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन सहित लगभग 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी/लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं। लगातार मिल रहे इन घटनाओं के पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर इन घटनाओं में मिले पैटर्न पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा हमराह प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल के साथ आरोपियों को पकड़ने का चैलेंज लेकर जांच की जा रही थी । टीआई घरघोड़ा ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर माल मुल्जिम की पतासाजी को आगे बढ़ाया गया, साथ ही अपने विश्वसनीय मुखबीरों को फुटेज के संदेहियों के फोटो दिखाकर सूचना देने कहा गया । सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर सूचना पर काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को लीड मिली । पुलिस ने संदेही मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव को मोबाइल दुकान की चोरी में शामिल होना पुख्ता करते हुए रेड कर दबोचा जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल रायगढ़ के पंजाब नेशनल बेंक में लूट/चोरी का असफल प्रयास करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपियों को अलग अलग इलाके से पकडा है । पकड़े गये 6 आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है । इस गिरोह का मुख्य सरगना आरोपित मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव है जिसने अपने हमउम्र लड़कों का गिरोह तैयार कर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था ।

आरोपियों के अपराध का तरीका

घरघोड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बताये कि ये गैंग योजना अनुसार रायगढ़ जिला में रोड किनारे स्थित दुकानों एवं बैंको में चोरी करनी है। इनका लीडर मोह. अरसलान था, योजना अनुसार सभी लोग घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रायगढ़ क्षेत्र में रैकी करना चालू किये। घरघोड़ा क्षेत्र में किसी दुकान में चोरी करने की नियत से सभी एक राय होकर मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से निकले । दिनांक 15 एवं 16.02.2026 के दरमियानी रात में लगभग 01-01.30 बजे  पांचों आरोपी (नाबालिग को छोड़कर) घरघोड़ा-धरमजयगढ़ रोड में स्थित ग्राम कुडुमकेला में रोड किनारे स्थित प्रार्थी के मोबाईल दुकान का सटर के ताला तोडकर मोबाईल दुकान में रखा विभिन्न कंपनियों का नया पुराना मोबाईल, ब्लुतुथ स्पीकर, ब्लुतुथ हेडफोन, नगदी रकम लगभग 3000रू. को दुकान से चोरी कर लिये जिसे कार में डाल कर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड में ग्राम मुस्कुरा के पास जंगल में छिपा कर रखे। इन मोबाईल को बिक्री करने का योजना थी। इसके बाद भी मोह. अरसलान, अलतमस, जॉनसन, और अपचारी बालक निवासी पत्थलगांव का एक राय होकर बैंको में चोरी करने का योजना बनाये, योजनानुसार कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से दिनांक 15.03.2026 को रात्रि में खम्हार धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किये थे किंतु सफल नहीं हुए थे, ग्रामीण बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये। और उसके बाद मोह. अरसलान, करण महंत, जॉनसन और अपचारी बालक द्वारा महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674 से दिनांक 16.03.2026 के रात्रि में पटेलपाली के पंजाब नेषनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किये किंतु पुलिस के आने पर वोल्ट को नहीं तोड पाये थे, बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये।

थाना धरमजयगढ़ और थाना जूटमिल में भी गिरोह के सदस्यों पर दर्ज अपराध

 ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ में नकबजनी के प्रयास पर थाना धरमजयगढ़ के अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 331(4),305(ए)  बी.एन.एस. और पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपियों पर 86/2026 धारा 331(4),305(ए)  बी.एन.एस. कायम किया गया है ।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी मोह. अरसलान से घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212, महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674, अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100रू. जुमला बरामदगी कीमत 26,47,100 बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 112(2),61(2),3(5) बी.एन.एस. जोडी गई। आरोपियों को आज घरघोड़ा न्यायालय में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है । थाना घरमजयगढ़ एवं थाना जूटमिल पुलिस द्वारा पृथक से आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जावेगी ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर पूरे ऑपरेशन में आरोपियों की गिरफ्तारी पर तीन थानों के 3 अपराध का खुलासा हुआ जिसमें थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक हरीश पटेल थाना घरघोड़ा और स्थानीय नागरिक कालिया गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही तथा थाना साइबर का विशेष सहयोग रहा ।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम/पता – 

(1) मोह. अरसलान पिता मोह. जब्बीर खान उम्र 19 वर्ष निवासी सारथी नगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

(2) करण महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बांसाझार थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.)

(3) अलतमस खान पिता मोह. आफताब खान उम्र 19 वर्ष निवासी बिलाईटांगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

(4) जॉनसन बेक पिता बुधियार बेक उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम बोटराकछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

(5) कवलेश यादव पिता पलकधारी यादव उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम बरिमा मेनपाट थाना कमलेष्वरपुर जिला सरगुजा (छ.ग.) 

बरामद संपत्ति

घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 और महिन्द्रा XUV-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674, अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100 रूपये

जुमला बरामदगी कीमत 26 लाख 47 हजार रूपये

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“घरघोडा पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस प्रकार के संगठित अपराधों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles