रायगढ़, 26 फरवरी। जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर पदस्थ किया गया है।
इस बदलाव के तहत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।













