Tuesday, March 3, 2026
HomeNewsविकास पुरुष ओपी चौधरी की बड़ी घोषणा: खुले मंच से वार्ड क्रमांक...

विकास पुरुष ओपी चौधरी की बड़ी घोषणा: खुले मंच से वार्ड क्रमांक 14 के रामभाटा दुर्गा पूजा स्टेज के नवनिर्माण का ऐलान…

• भाजपा नेता ओमकार तिवारी ने जताया आभार…

रायगढ़। नववर्ष के प्रथम दौरे पर रायगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वार्ड क्रमांक 14 में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर वार्ड में विभिन्न सड़कों सहित कई विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में महापौर, सभापति, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों के शुभारंभ का संदेश देते हुए छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 14 के भाजपा युवा मोर्चा नेता ओमकार तिवारी ने रामभाटा स्थित दुर्गा पूजा एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के कार्यक्रम स्थल की जर्जर स्थिति की ओर वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि गणेश पूजन, दुर्गा पूजन सहित अनेक आयोजन इसी स्थल पर होते हैं, लेकिन वर्तमान स्टेज अत्यंत खराब अवस्था में है।

जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खुले मंच से रामभाटा दुर्गा पूजा स्टेज के नवनिर्माण एवं शेड निर्माण की घोषणा कर दी। इस घोषणा से वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा नेता ओमकार तिवारी ने वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास पुरुष ओपी चौधरी निरंतर रायगढ़ क्षेत्र में विकास की गंगा प्रवाहित कर रहे हैं। उन्होंने शहर और ग्रामीण अंचलों की तस्वीर व तकदीर बदलने का कार्य किया है। रामलीला मैदान में शेड निर्माण, कोषा सेंटर में ऑक्सी ज़ोन की स्वीकृति और अब रामभाटा स्टेज के नवनिर्माण की घोषणा वार्डवासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी ने सदैव वार्ड क्रमांक 14 के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी अमूल्य भूमिका निभाई है, जिसके लिए संपूर्ण वार्डवासी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles