Monday, March 9, 2026
HomeNewsऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 134 टन अवैध कबाड़...

ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 134 टन अवैध कबाड़ और 7 वाहनों समेत 1.15 करोड़ की जब्ती…

🚨 एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार…

🚨 एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त…

🚨 पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई…

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया गया है। जप्त कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये है, जबकि वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की गई है।

विदित हो कि चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ के ठिकानों तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस स्टाफ को सूचना संकलन में लगाया। अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड तथा महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर *6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा*, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित कबाड़ को जप्त कर वजन कराया गया। यहां 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 13/2026 से 18/2026 तक तथा *धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई* की गई है।

दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में रेड कार्रवाई की, जहां प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी मौजूद मिला। पुलिस को सूचना थी कि वह ट्रक ड्राइवरों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद करता है। मौके पर पुलिस को मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) तथा पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिलीं, जिनकी कुल कीमत 76,560 रुपये आंकी गई। संदेही द्वारा क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी का माल होने के संदेह में उक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता चंद्रिका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी पूंजीपथरा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 20/2026 धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालकों से लोहे के कबाड़ी सामान से लोड ट्रक एवं माजदा वाहन जप्त किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस संपूर्ण कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, राम प्रसाद यादव, नंद साय कंवर तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, हेम सागर पटेल और आदिकंद प्रधान की अहम भूमिका रही।

➡️ अनावेदक एवं जप्त कबाड का विवरण

(1) खेमासागर पाण्डेय पिता दुलामणी पाण्डेय उम्र 60 वर्ष सा. पदमपुर, थाना पदमपुर जिला बरगढ उडिसा
जप्ती – ट्रक क्रमांक CG04JD5470 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22 MT किमती 8,30,720 रू

(2) मो. कुर्बान पिता मो. सबदर  उम्र 30 साल सा. चकबीर थाना रजवां जिला बांका बिहार
जप्ती- ट्रक क्रमांक OD15L1751 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 25 टन 930 किलो ग्राम किमती 10,47,961 रू

(3) मनोज कुमार कुर्रे पिता सहनी राम कुर्रे उम्र 40 साल सा. जोगेसरा थाना सरसिंवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग.
जप्ती- ट्रक क्रमांक CG07CL8198 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 15.800 MT किमती 06,80,000 रू

(4) दौलत राम केवंट पिता प्यारे लाल केवंट उम्र 21 साल सा0 जरवे थाना नगरदा जिला सक्ति छ.ग.
जप्ती- माजदा क्रमांक CG12AQ3165 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 05 टन किमती 02,00,000 रू

(5) सचिन बंजारे पिता अच्छेराम बंजारे उम्र 27 साल सा. सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग.
जप्ती-  ट्रक क्रमांक CG04NK6291 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 14 टन किमती 5,00,000 रू

(6) महेश कुमार पिता इंदल सासय उम्र 27 साल सा. ग्राम समसपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार
जप्ती-  ट्रक क्रमांक OD15D4151 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 30 टन किमती 8,40,000 रू

(7) मनोज सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 37 साल सा. रानीरोड पूरानी बस्ती कोरबा छ.ग.
जप्ती –  ट्रक क्रमांक CG12S2225 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22.950 टन किमती 9,00,000 रू

(8) प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता श्री चन्द्रीका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष सा0 पूंजीपथरा, थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ छ.ग.

जप्ती – मैग्नीज मेटल 43 बोरी प्रत्येक में करीब 25 किलो कुल वजन 1290 किलो किमती 30,960 रू एवं पाईलेट गोली लोहे का 57 बोरी प्रत्येक में करीब 40 किलो कुल वजन 2 टन 280 किलो किमती 45,600 रू जुमला किमती 76560 रू

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles