Wednesday, February 18, 2026
HomeNewsभुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ:...

भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ: 72890-56060 पर साझा करें समस्या, होगा त्वरित निराकरण..

रायगढ़ / राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। अब जमीन से जुड़े कार्यों के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। चैटबॉट सेवा के जरिए नागरिकों को जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय से संबंधित विवरण, मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा, आधार नंबर जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन, किसान किताब के लिए आवेदन तथा नामांतरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह डिजिटल व्यवस्था पारंपरिक प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए समय और श्रम दोनों की बचत सुनिश्चित करेगी।

आम जनता इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 72890-56060 पर संदेश भेज सकते हैं। संदेश भेजते ही चैटबॉट स्वचालित रूप से आवश्यक विकल्प उपलब्ध कराएगा और चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शन प्रदान करेगा। नागरिक उन विकल्पों को चुनकर राजस्व संबंधी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह पहल राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगी। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित होंगी, बल्कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को भी समान रूप से सुविधा मिल सकेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles