Monday, March 2, 2026
HomeChhattisgarhबारिश के बीच उफनते किकारी नाले को पार करना पड़ा भारी: तेज...

बारिश के बीच उफनते किकारी नाले को पार करना पड़ा भारी: तेज बहाव में बह गई स्विफ्ट कार, बाल-बाल बचे कार सवार, देखें वीडियो📸…

रायगढ़/सारंगढ़। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बाधित कर दिया है और नालों को उफान पर ला दिया है। सरिया थाना क्षेत्र का किकारी नाला भी इस उफान का शिकार हुआ। इसी दौरान एक गंभीर हादसा होने वाला था, जिसे ग्रामीणों की बहादुरी ने टाल दिया।

उड़ीसा से आई एक स्विफ्ट कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे। चालक ने पहले दो यात्रियों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया। इसके बाद स्वयं कार को पुल पार कराने की कोशिश में जुटा। तेज बहाव के कारण कार पुल पार नहीं कर सकी और नाले में बह गई। यह घटना सरिया थाना क्षेत्र में हुई।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया। उन्होंने नाले में उतरकर कार का दरवाजा खोला और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस प्रयास में चालक की जान बच गई। घटना के कुछ क्षणों का वीडियो भी बनाया गया, जिसमें नाले की तेज धारा और कार की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

रायगढ़ दृष्टि अपने पाठकों से अपील करता है कि बारिश के दौरान उफान वाले नालों और जलमग्न पुलियों को पार करना बेहद खतरनाक है कृपया इससे बचे और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।

यह घटना न केवल बारिश के खतरे की याद दिलाती है, बल्कि ग्रामीणों की निडरता और मानवता की मिसाल भी है, जिसने समय रहते एक जान बचाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles