रायगढ़। शहर के रामनिवास टॉकीज क्षेत्र निवासी मनीष अग्रवाल (पालीवाल) के सुपुत्र आयुष अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। जनवरी 2026 के प्रयास में मिली इस उपलब्धि के बाद अग्रवाल परिवार में उत्सव का माहौल है और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
सीए परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में मानी जाती है। निरंतर अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर आयुष ने इस मुकाम को हासिल किया। कई वर्षों की तैयारी, आर्टिकलशिप का अनुभव, सेल्फ स्टडी और लगातार प्रयासों ने उन्हें यह सफलता दिलाई।
परिणाम घोषित होते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।













