Saturday, March 7, 2026
HomeNewsमैराथन दौड़ में शामिल होकर आत्म निर्भर भारत की कल्पना को साकार...

मैराथन दौड़ में शामिल होकर आत्म निर्भर भारत की कल्पना को साकार करे, मोहल्ले वासियों के साथ सभी वार्डो के पार्षदों से शामिल होने की अपील…

रायगढ़। महापौर जीवर्धन चौहान ने आगामी 21 सितंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में शामिल होने की अपील करते हुए सभी वार्डो के पार्षदों से कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत तक जनजागृति अभियान है। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता इस सेवा पखवाड़ा के तहत आम जनता तक पहुंच कर लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत 21 सितंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में भी शहरवासियों को शामिल होकर आने वाली पीढ़ी को नशा उन्मूलन, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उपयोग को बढ़ावा,जैसे मुद्दों पर जागृत करना है। महापौर जीवर्धन ने कहा स्वस्थ जीवन लक्ष्य प्राप्ति का आधार है। जीवन के हर पल स्वस्थ शरीर की जरूरत है मैराथन दौड़ में शामिल होकर हम दौड़ने का अभ्यास कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। नमो मैराथन दौड़ आम जनता को  शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और अपने व्यव्हारिक जीवन में फिटनेस बनाए रखने का संदेश देता है। विभिन्न वार्डो के पार्षद मोहल्लेवासियों के साथ इस दौड़ में शामिल होकर आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहन एका संदेश देंगे। दौड़ने वाला व्यक्ति फिट रहता है और वह नशे से दूर रहता है। नशा मुक्त समाज मजबूत राष्ट्र निर्माण का सशक्त  आधार है। हर व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में एक छोटी ईंट की भूमिका का निर्वहन करना है ताकि आने वाली पीढ़ी को हम शसक्त भारत विरासत में सौंप सके। प्रधान मंत्री मोदी का जीवन देश वासियों को अथक परिश्रम के लिए प्रेरित करता है। उनसे प्रेरणा पाकर ही देश वासी राष्ट्र के प्रति समर्पित हुए है।स्वास्थ्य के प्रति जागृति के साथ साथ  नशा उन्मूलन का चिंतत आत्म निर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करता है। आगामी 21 सितंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में व्यापारिक सामाजिक धार्मिक राजनैतिक दलों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles