रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने हाल ही में रायगढ़ के डिग्री कॉलेज में हुए विवादित घटनाक्रमों को लेकर गंभीर चिंता जताई है एवं कॉलेज प्रशासन, नगर निगम एवं संबंधित पक्षों से कई संवेदनशील सवाल उठाए हैं।
ABVP मांग करती है कि डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कॉलेज से बाहर कार्यक्रम की अनुमति किसने दी, क्या इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को पूर्व सूचना दी गई थी तथा नगर निगम से अनुमति किस संगठन के नाम से ली गई?
राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने के दावे के बीच कांग्रेस की उपस्थिति पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए गए हैं। साथ ही, जब NSUI और ABVP के नाम पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है, तो NSUI एवं यूथ कोंग्रेस के लोग वहां पर कैसे उपस्थित हुए? कॉलेज के स्वतंत्र कार्यक्रम होने की स्थिति में कॉलेज द्वारा जारी अनुमति पत्र को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
छात्र-छात्राओं को गुमराह करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही अवैध धन उगाही की आशंका पर भी जांच कर इसे बेनकाब करने की बात कही गई है। ABVP ने स्पष्ट किया है कि छात्र राजनीति किसी पार्टी विशेष की राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों के हित में और उनकी सुरक्षा के लिए होनी चाहिए।
परिषद ने दोहराया है कि छात्र राजनीति का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल विशेष का समर्थन नहीं, बल्कि छात्र हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए।
अंत में, अभाविप ने कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करें और रायगढ़ जैसे शांतिप्रिय जिले की शांति एवं सुरक्षा बनाए रखें।














