Tuesday, June 17, 2025
HomeNewsश्रद्धा, संस्कृति और शौर्य की अद्भुत झलक: रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

श्रद्धा, संस्कृति और शौर्य की अद्भुत झलक: रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा…

रायगढ़। रायगढ़ शहर बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और गौरव से सराबोर हो उठा। ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर भाग लिया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरती हुई निकली, जिसमें सजीव झांकियाँ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और कर्मा नृत्य ने जनमानस का मन मोह लिया। भगवान परशुराम की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उनके शौर्य और तप की झलक दिखाई गई।

गूंजे जयघोष, बही भक्ति की बयार

शहरवासी जय परशुराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु, बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियाँ और विशेष रूप से बुलवाए गए वाद्य दल ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

सप्ताहभर चला सांस्कृतिक कार्यक्रम

शोभायात्रा के पूर्व सप्ताहभर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई, जिसमें महा आरती, भक्ति नृत्य, भजन संध्या और मनोरंजक गेम्स ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया। 

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुनील लेंध्रा, सुभाष पाण्डेय, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ और अमित शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, राकेश पांडे समेत समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी भव्य और गरिमामयी बना दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी देता रहा।

समापन पर भावविभोर हुआ ब्राह्मण समाज

शोभायात्रा के समापन पर भक्तों की आंखों में आस्था की चमक और हृदय में गर्व का भाव स्पष्ट झलक रहा था। भगवान परशुराम का यह पावन उत्सव विप्रजनों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बनकर उभरा।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष रमा दीपक शर्मा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। दोनों समितियों के समन्वय और नेतृत्व में यह आयोजन भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायक रूप में संपन्न हुआ।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
picsart_25-03-18_12-39-13-8523447250720156276223.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles