Sunday, April 12, 2026
HomeNewsपरशुराम जन्मोत्सव पर रायगढ़ में निकलेगी भव्य शोभायात्रा: 14 से 19 अप्रैल...

परशुराम जन्मोत्सव पर रायगढ़ में निकलेगी भव्य शोभायात्रा: 14 से 19 अप्रैल तक होंगे विविध आयोजन, तैयारियों में जुटे समिति के सदस्यगण…

रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिलेगी।

उत्सव की शुरुआत 14 अप्रैल से होगी, जिसमें 14 से 16 अप्रैल तक बाल मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के नौनिहालों और महिलाओं को मंच प्रदान करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

19 अप्रैल (रविवार) को जन्मोत्सव का मुख्य दिवस रहेगा। इस दिन सुबह 9:00 बजे भगवान परशुराम का विधिवत पूजन, हवन एवं आरती संपन्न होगी। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे श्री भगवान परशुराम मंदिर से सर्व ब्राह्मण समाज की सहभागिता के साथ एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक उल्लास और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा।

शोभायात्रा के उपरांत रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। समिति के सचिव आदित्य शर्मा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि आयोजन को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए समिति के सदस्यगण जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं और समाज में उत्साह का माहौल है।

वहीं, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने सर्वब्राम्हण समाज से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर आयोजन को सफल बनाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं पूरे ब्राह्मण समाज के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्य रूप लेता जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles