Friday, April 3, 2026
HomeNewsवायुनंदन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चला...

वायुनंदन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चला भक्ति और भजन का उत्सव…

रायगढ़। शहर के बैकुंठपुर क्षेत्र स्थित वायुनंदन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।

प्रातः काल भगवान श्री हनुमान का विधिवत पूजन-अर्चन कर भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक पुष्प सज्जा और दिव्य अलंकरण के साथ सजे हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहीं। इसके पश्चात महाआरती एवं भोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा, वहीं शाम होते ही कार्यक्रमों की श्रृंखला और भी रंगीन हो गई। सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन संध्या में भजन गायक किशन अग्रवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर आयोजन को सफल और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने बताया कि वायुनंदन मंदिर में प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और यह आयोजन क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

पूरे दिन चले इस भक्ति उत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया, बल्कि क्षेत्र में एकता और उत्साह का भी अद्भुत संदेश दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles