Tuesday, February 17, 2026
HomeNewsभक्ति और परंपरा का संगम: दादी बाड़ा पैलेस से निकली भव्य शिव...

भक्ति और परंपरा का संगम: दादी बाड़ा पैलेस से निकली भव्य शिव बारात, समाज की सहभागिता से संपन्न हुआ दिव्य विवाह समारोह..

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा के नेतृत्व में भगवान शिव की भव्य बारात दादी बाड़ा पैलेस, बैकुंठपुर से भगवान श्री परशुरामजी के मंदिर तक पूरे बाजे-गाजे और उल्लास के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

बारात में समस्त महिला मंडल की सक्रिय उपस्थिति रही। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। भगवान श्री परशुराम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद दादी बाड़ा पैलेस में पूरे रीति-रिवाज के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर भगवान शिव की भूमिका में नितेश शर्मा तथा माता पार्वती की भूमिका में श्रीमती मान्या (मोनू) शर्मा ने अत्यंत भावपूर्ण और सराहनीय प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विवाह समारोह की साज-सज्जा और पारंपरिक अनुष्ठानों ने सभी को पुरातन संस्कृति की झलक दिखाई।

कार्यक्रम की सफलता में समाज के अनेक गणमान्य जनों का विशेष सहयोग रहा। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष पुष्पलता शर्मा, समिति की संरक्षक संतोष शर्मा (आयुष मेडिकल), सुरेंद्र शर्मा (परमहंस रोड लाइंस), पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, एमआईसी सदस्य पार्षद अमित शर्मा (मोंटी), अमित शर्मा (छोटू) संतोषी मंदिर तथा वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर शर्मा, कैलाश शर्मा की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को मिठाई, खीर का प्रसाद और ठंडाई वितरित की गई। अंत में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी रहेगा, ताकि आने वाली पीढ़ी हमारी पूजा-पद्धति, तीज-त्यौहार और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी रहे।

महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने न केवल श्रद्धा का संदेश दिया, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक समर्पण की सुंदर मिसाल भी प्रस्तुत की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles