Tuesday, March 24, 2026
HomeNews919 लीटर अवैध शराब, 36 गिरफ्तारियाँ और 2 बाइक जब्त : ‘ऑपरेशन...

919 लीटर अवैध शराब, 36 गिरफ्तारियाँ और 2 बाइक जब्त : ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…

🚨 1 लाख 23 हजार रुपए की भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब जब्त…

🚨 जिलेभर में 35 आबकारी प्रकरण दर्ज, 36 गिरफ्तार, 21 को भेजा जेल…

🚨 छाल पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई – 530 लीटर महुआ शराब जब्त, 1000 किलो महुआ पास नष्ट…

🚨 विशेष अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश,  रायगढ़ पुलिस का अवैध शराब नेटवर्क पर कड़ा प्रहार…

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश: “अवैध मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”

रायगढ़ ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब (898 ली) के  साथ देशी/अंग्रेजी कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए है।

पहले दिन की कार्रवाई में भी 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा करीब 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया,  मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

थाना छाल की कार्रवाई— बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़

छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार में रेड कर मौके पर आरोपी जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी जयलाल राठिया ने गांव के प्रदीप बेहरा द्वारा अवैध शराब निर्माण करना बताया जो पुलिस रेड की सूचना पर फरार हो गया था ‌। पुलिस ने मौके से 400 लीटर सिन्टेक्स टंकी में, 120 लीटर जरीकेन में तथा 10 लीटर बोतलों में भरी कुल 530 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। छाल पुलिस ने आरोपी जयलाल राठिया को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा है और फरार आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा पिता लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 40 वर्ष की तलाश जारी है।

थाना चक्रधरनगर की दो बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर शराब जब्त

चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बरलिया में आरोपी जगदीश सारथी पिता स्व. भागीरथी सारथी उम्र 56 वर्ष से 51 लीटर तथा ग्राम नवापाली में आरोपी अजय चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 22 वर्ष से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना पुसौर की कार्रवाई— ओडिशा की शराब परिवहन पर प्रहार

पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में घेराबंदी कर आरोपी जयकुमार यादव पिता वेणुधर यादव उम्र 35 वर्ष एवं देमति साव पति महेन्द्र कुमार साव उम्र 38 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 पाउच (18 लीटर) महुआ शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी तोरन साव पिता मनीराम साव निवासी ग्राम औरदा को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

थाना घरघोड़ा की कार्रवाई— ढाबा में छिपाकर बिक्री का खुलासा, ग्राम टेरम और कारीकछार में भी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में आरोपी राजेश चौहान पिता सुशील चौहान उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसे वह ढाबा में बिक्री हेतु छिपाकर रखा था।

वही ग्राम टेरम जुनाडीह में आरोपी दिलबोध राठिया (58 साल) से 15 लीटर एवं ग्राम करीकछार में आरोपी हेमलाल राठिया से 70 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है ।

थाना पूंजीपथरा की कार्रवाई— खेत और घर दोनों जगह रेड….

पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुडगुड में आरोपी *एतवार सिंह राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष* से 12 लीटर तथा ग्राम तराईमाल में आरोपिया *कुमारी उरांव पति सहेश लाल उरांव उम्र 36 वर्ष* से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना भूपदेवपुर की कार्रवाई— बाड़ी में छिपाकर रखी शराब जब्त

भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम गिण्डोला में आरोपी मनोहर राठिया पिता स्व. रूप सिंह राठिया उम्र 40 वर्ष तथा ग्राम कुर्रूभाठा में आरोपी शगंगोली लाल रावत पिता महेश राम रावत उम्र 55 वर्ष के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना खरसिया की लगातार तीन रेड कार्रवाई

खरसिया पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी श्यामलाल केंवट पिता स्व. लाल दास केंवट उम्र 33 वर्ष से 9 लीटर, संजय तुरी पिता करम सिंह उम्र 36 वर्ष से 10 लीटर तथा नारायण प्रसाद तुरी पिता करम सिंह उम्र 27 वर्ष से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की ।

थाना तमनार की कार्रवाई— परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई में आरोपी लोचन प्रसाद सिदार पिता गोपाल सिदार उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे वह पाउच में परिवहन कर रहा था।

उक्त सभी कार्रवाइयों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles