Thursday, April 24, 2025
HomeNews81.60% मतदान, ऐतिहासिक चक्रधर समारोह और जनदर्शन से जनमानस तक – पढ़िए...

81.60% मतदान, ऐतिहासिक चक्रधर समारोह और जनदर्शन से जनमानस तक – पढ़िए रायगढ़ के 50वें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की सुपरहिट प्रशासनिक सफलता की कहानी..

• कार्यशैली से दिल जीतने वाले कार्तिकेया गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी…

कमल शर्मा, रायगढ़। रायगढ़ जिले में अपने सशक्त नेतृत्व, संवेदनशीलता और जनहितकारी निर्णयों के लिए चर्चित 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कार्तिकेया गोयल को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का संचालक एवं वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

श्री गोयल ने अक्टूबर 2023 में रायगढ़ के 50वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास की कई मिसालें कायम कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हजारों आवासों के निर्माण कार्य की निगरानी की, जिससे हज़ारों परिवारों को छत मयस्सर हुई।

पारदर्शी प्रशासन की मिसाल

सामाजिक कार्यकता कमल शर्मा ने बताया “श्री गोयल ने योजनाओं को केवल कागजों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर लागू करने में विश्वास रखा। जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, मनरेगा, पीएम सूर्यघर योजना जैसी योजनाओं को उन्होंने गंभीरता से क्रियान्वित कराया और हर परियोजना की खुद मॉनिटरिंग की।”

रायगढ़ में रिकॉर्ड मतदान और शांतिपूर्ण चुनाव संचालन

रायगढ़ जिले में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय – तीनों ही चुनावों का सफल, शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान के साथ आयोजन कर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निर्वाचन प्रबंधन की नई मिसाल पेश की। उत्कृष्ट निर्वाचन संचालन के लिए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की अनुशंसा पर राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में रायगढ़ ने लोकसभा चुनाव 2024 में 81.60% मतदान दर्ज किया। यह प्रदेश में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत में से एक था।

चक्रधर समारोह का शानदार आयोजन

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में रायगढ़ में चक्रधर समारोह का आयोजन वृहद और उत्साहपूर्ण तरीके से किया गया। इस समारोह ने न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का कार्य किया, बल्कि जिलेवासियों को एक साथ जोड़ने का भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। श्री गोयल की प्रशासनिक सूझबूझ और सामूहिक प्रयासों के कारण यह कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन न सिर्फ रायगढ़ की संस्कृति को उजागर करने का माध्यम बना, बल्कि जिले के विकास और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दिया।

जनता से सीधा संवाद, समस्या का त्वरित समाधान

उन्होंने गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से सीधे संवाद किया। जनदर्शन कार्यक्रमों को उन्होंने केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाधान का मंच बनाया। लोगों की समस्याओं पर तत्परता से कार्रवाई करना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत रही।

सुशासन तिहार 2025 के दौरान भी श्री गोयल ने जिले में प्रशासनिक चुस्ती और पारदर्शिता की मिसाल पेश की। आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे सैकड़ों लोगों को तत्काल राहत मिली। समाधान शिविरों और जनदर्शन के माध्यम से समस्याओं का निराकरण कर उन्होंने शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

कर्मचारियों में आत्मविश्वास, जनता में विश्वास

कार्यालयीन माहौल में सहजता और सामूहिक निर्णय लेने की प्रवृत्ति ने उन्हें अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक प्रेरणास्रोत बनाया। उनका सौम्य व्यवहार और सुलभ व्यक्तित्व हर वर्ग के लोगों को सहजता से जोड़ लेता था।

शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा दिया, स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराईं और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाईं। स्वच्छता अभियान के तहत कई ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त भी घोषित किया गया।

अब नई भूमिका, नई जिम्मेदारियाँ

श्री गोयल को राज्य शासन ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का संचालक और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। इन जिम्मेदारियों के माध्यम से वे अब राज्य की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और भंडारण प्रबंधन को नई दिशा देंगे।

रायगढ़ की जनता की ओर से गोयल सर को शुभकामनाएं

रायगढ़ में बिताया गया उनका कार्यकाल सुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भावना की मिसाल रहेगा। जिले की जनता उनके योगदान के लिए आभारी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

कमल शर्मा
रायगढ़ दृष्टि

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
picsart_25-03-18_12-39-13-8523447250720156276223.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles