Saturday, July 5, 2025
HomeChhattisgarhमहापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को...

महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2024-25 में होने वाले नगरीय निकायों के आम चुनावों के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण 27 दिसंबर 2024, शुक्रवार को निर्धारित किया गया है। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के तहत संपन्न होगी। 

आरक्षण प्रक्रिया का स्थान और समय:

उक्त आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। 
– नगर निगम: सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक 
– नगर पालिका परिषद: सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक 
– नगर पंचायत: दोपहर 12:30 बजे से प्रक्रिया समाप्ति तक 

महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की इस प्रक्रिया को देखना चाहने वाले नागरिक, जनप्रतिनिधि, और अन्य इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय, और स्थान पर उपस्थित होकर इसका अवलोकन कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles