Friday, April 18, 2025
HomeNewsBudget 2025: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? देखिए पूरी...

Budget 2025: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? देखिए पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2025 पेश किया, जिसमें कई उत्पादों पर बेसिक ड्यूटी में छूट और बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया। इससे कुछ चीज़ें सस्ती हो जाएंगी, जबकि कुछ के दाम बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं क्या सस्ता और क्या महंगा होगा इस बजट के बाद।

सस्ती होंगी ये वस्तुएं:

1. जीवन रक्षक दवाएं: कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 36 दवाओं को बेसिक सीमा शुल्क से छूट मिलेगी, जिससे इनकी कीमतें घटेंगी।

2. मोबाइल फोन, टीवी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एलईडी और बैटरियां: इन पर बेसिक सीमा शुल्क में छूट दी गई है।

3. समुद्री उत्पाद: जहाजों के निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल पर छूट मिलेगी।

4. फ्रोजन मछली का पेस्ट: इसका सीमा शुल्क 30% से घटाकर 5% किया जाएगा।

5. हस्तशिल्प उत्पाद: इसके निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की घोषणा की गई है।

6. चमड़ा: गीली ब्लू लेदर पर सीमा शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी।

महंगे होंगे ये उत्पाद:

इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले: इसका सीमा शुल्क 10% से बढ़ाकर 20% किया जाएगा, ताकि इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को सही किया जा सके।

इस बजट के जरिए सरकार ने मिडिल क्लास, किसानों और टैक्सपेयर्स के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular