रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने अनुभवी और कर्मठ नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
भाजपा ने रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। उनके साथ संगठन प्रभारी के रूप में अनुराग सिंह देव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चुनाव संयोजक के तौर पर उमेश अग्रवाल और सह संयोजक के रूप में सुभाष पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी का कहना है कि इन अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।














