• मंत्री ओपी चौधरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए..
• ओपी के विकास कार्यों से थे प्रभावित..
• कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को बताया मुख्य कारण..
रायगढ़। रायगढ़ की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ जब कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतपाल बग्गा ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बग्गा लंबे समय से एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे और कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
सतपाल ने कांग्रेस छोड़ने का कारण पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नेतृत्व के प्रति असंतोष बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में न तो जमीनी कार्यकर्ताओं की सुनवाई होती है और न ही उन्हें उचित सम्मान दिया जाता है। ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो गया था।”
मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बग्गा ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। ओपी चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सतपाल जैसे मेहनती कार्यकर्ता का भाजपा में आना पार्टी के लिए मजबूती का संकेत है।
सतपाल बग्गा का भाजपा में शामिल होना रायगढ़ की राजनीति में बदलाव की ओर इशारा कर रहा है, जो आगामी चुनावों में असर डाल सकता है।













