Sunday, April 20, 2025
HomeNewsनिकाय चुनाव: महापौर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज,...

निकाय चुनाव: महापौर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज, कल होगी महत्वपूर्ण बैठक… 

रायपुर। निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपने प्रत्याशियों के चयन और रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में भाजपा द्वारा कल यानी शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। 

इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन विशेष रूप से शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में महापौर पद के प्रत्याशियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया संभागीय और प्रदेश समिति की मंजूरी के बाद तय की जाएगी। इसके बाद भाजपा चुनाव समिति अंतिम निर्णय लेगी। 

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक, पार्टी 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह और तेजी देखी जा रही है। 

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच कांटे की टक्कर की संभावना जताई जा रही है। इस बार पार्टी का फोकस युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर भी हो सकता है। 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular