रायगढ़ :- सेवा पखवाड़ा के तहत 21 सितंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में शामिल होने की समाजिक संस्था मॉर्निंग वॉक एसोसिएशन ने भी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा दौड़ में शामिल होकर जागरूकता का संदेश देना है। शहर के समाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाने केलिए सदैव तत्पर रहने वाली संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है साथ ही सभी धर्म जाति के लोग बंधन से परे जब एक जुट होकर दौड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी यह सब देख कर प्रेरित होगी। नमो मैराथन के तहत दौड़ को समाजिक उत्तरदायित्व निरूपित करते हुए मॉर्निंग वॉकर्स के पदाधिकारियों ने कहा एक दौड़ देश के नाम लगाने का प्रयास सराहनीय है।












