रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है, जिसके तहत संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना निर्धारित की गई है।