रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।
यात्रा कार्यक्रम:
जारी शेड्यूल के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 08:30 बजे राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर 08:45 बजे पालम हवाई अड्डा एरावइल पहुंचेंगी और 08:55 बजे पालम हवाई अड्डा से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगी। वे 10:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगी।
विधानसभा कार्यक्रम:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10:45 बजे एयरपोर्ट से विधानसभा के लिए रवाना होंगी और 11:05 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी। यहां 11:05 से 11:15 तक का समय आरक्षित रहेगा। 11:15 से 12:00 तक वे पौधारोपण, विधायकों के साथ ग्रुप फोटो और विधायकों को संबोधन के कार्यक्रम में भाग लेंगी।
वापसी:
कार्यक्रम के बाद, वे दोपहर 12:00 बजे विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
