Sunday, April 20, 2025
HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया…

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य का गठन किया। यह कदम यहां के लोगों के विकास और समृद्धि के उद्देश्य से उठाया गया था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular