Tuesday, March 3, 2026
HomeChhattisgarhअमेरिका दौरे पर जाएंगे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी: प्रवासी छत्तीसगढ़ियों...

अमेरिका दौरे पर जाएंगे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी: प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ मिशन से जोड़ने की पहल….

• अमेरिका में गूंजेगा ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद 7 दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के विकास अभियान से जोड़ना, निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना और “विकसित छत्तीसगढ़” के सपने को साकार करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

एनआरआई शिखर सम्मेलन का न्यौता

वित्त मंत्री अमेरिका प्रवास के दौरान वहां रहने वाले छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों को इस वर्ष प्रस्तावित छत्तीसगढ़ के प्रथम “एनआरआई शिखर सम्मेलन” में भाग लेने का आमंत्रण देंगे। यह सम्मेलन राज्य के वैश्विक कनेक्शन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

“छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” की जानकारी

ओपी चौधरी अमेरिका प्रवास के दौरान “विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़” के विजन – छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 – की रूपरेखा साझा करेंगे। यह रोडमैप वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना है।

प्रवासी युवाओं और निवेशकों से संवाद

वित्त मंत्री वहां अध्ययनरत छत्तीसगढ़ी युवाओं के साथ संवाद करेंगे, ताकि उनके लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम विकसित किया जा सके। साथ ही वे स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के अनुभव जानकर राज्य में नवाचार को बढ़ावा देने की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

वह अमेरिका में बसे निवेशकों और उद्यमियों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और संयुक्त उद्यम (Joint Venture) की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

रजत जयंती समारोह में आमंत्रण

वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों को छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित करेंगे, जिससे वे अपनी मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles