रायपुर, 5 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (2012 बैच) को विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित कर कलेक्टर, दुर्ग नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिनाश मिश्रा (2018 बैच), जो वर्तमान में नगर पालिक निगम, रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें कलेक्टर, धमतरी बनाया गया है।
सुष्री रेना जमील (2019 बैच) को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के साथ-साथ लोक सेवा आयोग में सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा, विश्वदीप (2019 बैच) को नगर पालिक निगम, रायपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि कुमार विश्वरंजन (2020 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायपुर बनाया गया है।
इस फेरबदल को प्रशासनिक सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
