Tuesday, June 24, 2025
HomeChhattisgarhCGPSC ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम, 3,737...

CGPSC ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम, 3,737 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के तहत 17 सेवाओं में कुल 246 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 

परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध:

अभ्यर्थी अपना परिणाम, अनुक्रमांक, नाम, जन्मतिथि और कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं। 

मुख्य परीक्षा के लिए 3,737 अभ्यर्थी चयनित:

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर मुख्य (मेन्स) परीक्षा 2024 के लिए कुल 3,737 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पहले आयोग द्वारा 3,690 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करने का अनुमान था, लेकिन आरक्षण नियमों और उपलब्धता के आधार पर यह संख्या बढ़ा दी गई। 

मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 को होगी:

मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा, जिसकी विस्तृत सूचना जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles