Thursday, March 5, 2026
HomeChhattisgarhराज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री...

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने प्रस्तावक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे।

नामांकन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। विधानसभा पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसके लिए यह नामांकन दाखिल किया गया है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। इसके अलावा भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles