सारंगढ़। सिटी कोतवाली के सामने कोरबा में पदस्थ तहसीलदार बंदे राम भगत धरने पर बैठ गए है। तहसीलदार का आरोप है कि 20 जनवरी को उनके पुत्र राहुल भगत के साथ कलेक्टर के गार्ड ने गालीगलौज और मारपीट किया है। 48 घंटे बीतने के बाद भी उनके पुत्र के आवेदन पर सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। तहसीलदार बंदे राम भगत ने बताया कि मारपीट से उनके पुत्र के कान का पर्दा फट गया है। फिर भी पुलिस कार्यवाही के नाम पर घुमा रही है। तहसीलदार के धरने पर बैठे जाने के खबर के बाद से थाना में हड़कंप मच गया है और आला अधिकारियो को मामले की जानकारी दिया गया है। अभी तक तहसीलदार धरने पर बैठे हुए है।












