Thursday, March 5, 2026
HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: बिहार की सक्रिय राजनीति को कहा...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: बिहार की सक्रिय राजनीति को कहा अलविदा, आज अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन…

पटना। बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि वे सक्रिय राज्य राजनीति से अलग होकर अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से लोगों ने उन पर जो विश्वास और समर्थन बनाए रखा, उसी के बल पर उन्होंने पूरी निष्ठा से बिहार की सेवा की है। उन्होंने लिखा कि जनता के विश्वास की बदौलत ही बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसी भावना के साथ इस बार हो रहे चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भले ही वे नई भूमिका में जाएं, लेकिन बिहार और यहां की जनता के साथ उनका संबंध हमेशा बना रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार से राज्यसभा की कुल 5 सीटों पर चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह फैसला राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत कर सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles