Monday, March 2, 2026
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला: ट्रेन के पहियों के बीच फंसा...

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला: ट्रेन के पहियों के बीच फंसा बड़ा लोहे का एंगल, लोको पायलट ने समय रहते लगाया इमरजेंसी ब्रेक, देखें VIDEO…

छत्तीसगढ़। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मड़वारानी स्टेशन के पास चलती छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अचानक जोरदार आवाज हुई और यात्रियों ने झटके महसूस किए। स्थिति को भांपकर लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे दुर्घटना टल गई। जांच के दौरान पाया गया कि पटरियों पर लोहे का एक बड़ा एंगल फंसा हुआ था, थोड़ी भी देरी हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के पास ही एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था, और आशंका जताई जा रही है कि निर्माण में उपयोग होने वाला यह लोहे का एंगल लापरवाहीवश ट्रैक पर गिर गया होगा। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की जांच की।

रेलवे के कोरबा एआरएम ने कहा “ट्रैक पर कुछ समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। किसी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई और ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।”

यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर सवाल उठाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles