Friday, July 4, 2025
HomeChhattisgarhजनादेश परब में शामिल होने रायपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा...

जनादेश परब में शामिल होने रायपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा आज राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।



इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, और श्री किरण देव सिंह भी उपस्थित रहे।

जनादेश परब का आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और राज्य के विकास कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles