Tuesday, June 17, 2025
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ शासन में प्रशासनिक फेरबदल: नए पदभारों की घोषणा...

छत्तीसगढ़ शासन में प्रशासनिक फेरबदल: नए पदभारों की घोषणा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर फेरबदल किया है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश क्रमांक ई-1-03/2024/एक-2 के तहत जारी किया गया। 

राज्य शासन के आदेशानुसार, श्री अमित कटारिया, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2004), अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद, सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही, उन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त रखा गया है। 

इसी आदेश के तहत, श्री मनोज कुमार पिंगुआ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (1994), जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे, अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं। 

इसके अतिरिक्त, श्री मुकेश कुमार बंसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2005), जो वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग (आबकारी एवं पंजीयन) के प्रभार में हैं, को अब सचिव,मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

यह प्रशासनिक बदलाव राज्य शासन की नीति और विकासशील कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles