Thursday, March 5, 2026
HomeNewsरहस्य से सन्न रह गया रायगढ़: दशरथ पान ठेला चौक में मिला...

रहस्य से सन्न रह गया रायगढ़: दशरथ पान ठेला चौक में मिला इंसानी पुतले का कटा सिर, तंत्र-मंत्र की चर्चा से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग….

रायगढ़। शहर के दशरथ पान ठेला चौक में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने सड़क के बीच इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर पड़ा देखा। आसपास नारियल और लाल निशान भी दिखाई दिए, जिसे देखकर लोगों ने इसे तंत्र-मंत्र से जोड़ दिया। देखते ही देखते किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि यह सिर 16 अक्टूबर की रात किसी ने वहां रखा था। सुबह जब लोग बाजार पहुंचे, तो इस अजीबोगरीब नजारे को देखकर दंग रह गए। कुछ लोगों ने तुरंत वीडियो बनाकर फेसबुक/ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और पुलिस से जांच की मांग की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतले का सिर चारों ओर लाल निशानों से घिरा हुआ है, पास में नारियल भी रखा हुआ है। इससे इलाके में तंत्र-मंत्र की खबर फैल गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुतले का सिर किसने और क्यों रखा। घटना के बाद से इलाके में दहशत और जिज्ञासा दोनों का माहौल बना हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles