Wednesday, March 4, 2026
HomeNewsएसबीआई में छोटे सिक्कों के वितरण का कार्यक्रम जारी: व्यापारियों में उत्साह,...

एसबीआई में छोटे सिक्कों के वितरण का कार्यक्रम जारी: व्यापारियों में उत्साह, चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल को मिल रही सराहना…

रायगढ़,कमल शर्मा, 14 अक्टूबर। त्यौहारों के इस व्यस्त मौसम में व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, रायगढ़ इकाई द्वारा शुरू की गई सराहनीय पहल को शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। शहर में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी को देखते हुए आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रायगढ़ मुख्य शाखा में विशेष सिक्का वितरण काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहाँ सुबह से ही व्यापारी और आमजन बड़ी संख्या में पहुँचकर ₹5, ₹10 एवं ₹20 के सिक्के प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ और अब तक लगातार सिक्कों का वितरण जारी है। बैंक परिसर में उत्साह का माहौल है और व्यापारी वर्ग इस पहल को बेहद उपयोगी बता रहा है। कई दुकानदारों ने कहा कि त्यौहारों के दौरान छुट्टे पैसों की कमी से जो परेशानी होती थी, अब वह काफी हद तक दूर हो जाएगी।

इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, रायगढ़ इकाई के सहयोग से किया जा रहा है। चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर एवं उपाध्यक्ष मनोज बेरीवाल स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यापारियों से संवाद कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

सिक्कों की मांग को देखते हुए बैंक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सिक्कों का वितरण केवल ₹5000 के पूर्ण सेट में ही किया जाएगा।

जो व्यापारी या ग्राहक सिक्के लेना चाहते हैं, उन्हें ₹5000 की राशि जमा करनी होगी, जिसके बदले उन्हें: ₹20 के सिक्कों का 1 पैकेट, ₹10 के सिक्कों के 2 पैकेट और ₹5 के सिक्कों के 2 पैकेट प्रदान किए जा रहे हैं।

इससे कम राशि पर सिक्के उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, अर्थात केवल ₹5, ₹10 या ₹20 के सिक्के अलग-अलग नहीं दिए जाएंगे। यह व्यवस्था वितरण को सुव्यवस्थित और सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने बताया कि – “त्यौहारों में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी से व्यापारियों को काफी असुविधा होती थी। यह व्यवस्था उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब लेन-देन सुचारू रूप से हो सकेगा और बाजार में नकदी प्रवाह सहज रहेगा।”

अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि “सुबह से ही व्यापारियों का जो उत्साह देखा जा रहा है, वह इस पहल की सफलता को दर्शाता है। यदि मांग अधिक रही तो आगे भी इस तरह के वितरण की व्यवस्था की जाएगी।”

उपाध्यक्ष मनोज बेरीवाल ने बताया कि बैंक परिसर में लगातार व्यापारियों की भीड़ बनी हुई है और सभी इस पहल के लिए चेंबर और एसबीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles