Friday, March 6, 2026
HomeNewsआ चल के तुझे मैं ले के चलूँ... स्टेशन चौक में गूंजे...

आ चल के तुझे मैं ले के चलूँ… स्टेशन चौक में गूंजे किशोर दा के नगमें: किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि पर हुआ भव्य संगीत संध्या का आयोजन…

रायगढ़, 13 अक्टूबर। हिंदी सिनेमा के अमर गायक किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्टेशन चौक रायगढ़ में सोमवार की शाम सुरों की ऐसी महफ़िल सजी जिसने दशकों पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन रौनक म्यूज़िकल ग्रुप की ओर से किया गया, जो इस वर्ष अपनी 8वीं वार्षिक प्रस्तुति लेकर आया।

कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी दीपक डोरा एवं गणपत चौहान शामिल हुए।

संगीत संध्या की शुरुआत किशोर कुमार के सदाबहार गीत “आ चल के तुझे मैं ले के चलूँ” से हुई, जिसने पूरे माहौल को भावनाओं और यादों से भर दिया। इसके बाद रायगढ़ के लोकप्रिय गायक जीतेन्द्र केशरी, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक “रायगढ़ का किशोर कुमार” कहते हैं, ने अपनी सुरीली आवाज़ में जब प्रस्तुतियां दीं तो दर्शक झूम उठे।

साथ ही अनिल चौहान, आयुष्मान चौहान और अन्य गायकों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से गीत “नीले नीले अंबर पर” और “पल पल दिल के पास” जैसे नगमों ने लोगों को किशोर दा के स्वर्णिम युग में पहुँचा दिया।

मंच संचालन का दायित्व शानदार अंदाज़ में प्रिंस गुड्डा ने निभाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

शहरवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ़ एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत के उस स्वर्णिम दौर को श्रद्धांजलि है जिसने भारतीय सिनेमा को अमर स्वर दिए।

रौनक म्यूज़िकल ग्रुप ने बताया कि उनका उद्देश्य किशोर कुमार जैसे महान कलाकारों की याद को जीवित रखना है और आने वाली पीढ़ियों को उनके संगीत से जोड़ना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles