Friday, March 6, 2026
HomeNewsमारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति ने करवा चौथ के अवसर पर किया...

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति ने करवा चौथ के अवसर पर किया भव्य सांस्कृतिक आयोजन…

• राजस्थानी नृत्य और पारंपरिक परिधानों ने लूटी महफ़िल…

रायगढ़/बैकुंठपुर। करवा चौथ के पावन अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़ द्वारा दादी बाड़ा पैलेस, बैकुंठपुर में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों और लोक-संस्कृति से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ, जिसे अर्चना शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलबीर शर्मा, कमल शर्मा, नितेश शर्मा, राजघराने से विजय श्री सिंह, नवीन शर्मा रहे। अतिथियों ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा ने भारतीय परंपरा के अनुरूप सभी अतिथियों का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया और समिति की स्थापना से लेकर अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 15 दिनों से समिति की महिलाओं ने अथक प्रयास कर राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति तैयार की, जिसकी कोरियोग्राफी प्रसिद्ध डांसर चंदन शर्मा ने की।

राजस्थानी नृत्य प्रस्तुति में पीहू शर्मा, श्रेया शर्मा, शोभा पांडे और रश्मि ने शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की मांग पर इस नृत्य को पुनः प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और आभूषण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में जज के रूप में नितेश शर्मा, मोना शर्मा, कमल किशोर शर्मा, आशीष शर्मा, विभा शर्मा, गायत्री ठाकुर, वृंदावती शर्मा (बेबी दीदी), गीता उपाध्याय, भारती पांडे, योगिता तिवारी, वर्षा तिवारी, जयंती दुबे, भारती दुबे, शोभा देवी (सखी सुंदरकांड ग्रुप), बबीता शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), बीना शर्मा (पूर्व अध्यक्ष) और सरोज शर्मा उपस्थित रहे।

“मिसेज करवा चौथ” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से जजों को प्रभावित किया। प्रतिभागियों में बबीता शर्मा, निधि नितिन शर्मा, आशा शर्मा, संगीता शर्मा, रूपा शर्मा, लता शर्मा, वर्षा शर्मा, संतोष शर्मा, प्रीति शर्मा, निधि मुकेश शर्मा, वंदना शर्मा, प्रिया गोपाल शर्मा, कविता शर्मा, खुशबू शर्मा, सुमन शर्मा, नीलम पांडे और तोशी शर्मा शामिल रहीं।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बनीं 70 वर्षीय रुक्मणी ठाकुर, जिन्होंने “चूड़ियां खनकी खनखाने वाले आ गए” गीत पर नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि नवीन शर्मा एवं सुमन शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मिसेज करवा चौथ 2025 प्रतियोगिता में:
🥇 प्रथम स्थान – प्रीति शर्मा
🥈 द्वितीय स्थान – निधि नितिन शर्मा
🥉 तृतीय स्थान – निधि मुकेश शर्मा

कार्यक्रम की सफलता पर संचालिका मीरा विजय शर्मा ने कहा कि पिछले 15 दिनों की मेहनत इस आयोजन की सफलता के रूप में साकार हुई। उन्होंने कार्यक्रम की संरक्षक संतोष शर्मा (आयुष मेडिकल) के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि उनके योगदान के बिना यह आयोजन संभव नहीं था।

कार्यक्रम में विजय वीरभान शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़) ने वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया।

अंत में निधि मुकेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि समिति की अध्यक्ष, संरक्षक, पदाधिकारी और सभी सदस्यों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार एक से बढ़कर एक आयोजन करती रहेगी।

राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम बना करवा चौथ का यह आयोजन रायगढ़ में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles