Saturday, March 7, 2026
HomeNewsसेवा पखवाड़ा तहत नमो मैराथन में शामिल होने हेतु अरुण धर दीवान...

सेवा पखवाड़ा तहत नमो मैराथन में शामिल होने हेतु अरुण धर दीवान ने की शहवासियों से अपील…

• आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने दौड़े युवा: सुमीत शर्मा

रायगढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत नमो मैराथन में शामिल होने भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने शहवासियों से अपील  करते हुए कहा नमो मैराथन दौड़ में शामिल होकर नशा मुक्त शसक्त भारत का निर्माण करना है। अध्यक्ष दीवान ने कहा यह दौड़ आने वाली पीढ़ी को जागरूक बनाने के लिए है । समाजिक व्यापारिक धार्मिक संस्थाओं खेल प्रेमियों  सहित उद्योगपतियों मीडिया से जुड़े समूहों से आह्वान करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा नमो मैराथन दौड़ एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए सभी को एका के सूत्र में पिरोता है। इस दौड़ में प्रदेश के वित्त मंत्री लाडले रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी सभी का उत्साह वर्धन करने के लिए मौजूद रहेंगे। दीवान ने कहा मोदी जी का सार्वजनिक जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है।भाजपा में संगठन की राजनीति के बाद वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे इसके बाद वे देश के प्रधान मंत्री रहे। बिना थके बिना रुके उन्होंने निरंतर राजनीति के जरिए आम जनता की सेवा कर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। मोदी जी ने यह साबित किया है कि राजनीति सेवा का जरिया है। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है यह मोदी जी ने अपने कार्यकाल से प्रमाणित किया। मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक बड़े अभियान का हिस्सा है।  इस मैराथन में छात्र, सामाजिक संगठन और आम नागरिक भाग लेंगे। यह एक जनआंदोलन के रूप में देखा जाता है, जिसमें युवा शक्ति का संकल्प शामिल है। नमो मैराथन दौड़ का उद्देश्य भारत को फिट, आत्म निर्भर और नशा मुक्त बनाना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। यह दौड़ युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह दौड़ युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देती है। नमो मैराथन युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और फिटनेस को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
यह मैराथन युवाओं को नशे से दूर रहने और एक नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।यह दौड़ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संदेश का समर्थन करती है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है।


आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने दौड़े युवा: सुमीत शर्मा

नमो मैराथन दौड़ के संबद्ध में युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा 21 सितंबर की शाम 4 बजे स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर कमला नेहरू उद्यान में समाप्त होगी। इस दौड़ का उद्देश्य विकास सील भारत से विकसित भारत बनाना है। आत्म निर्भर भारत की कल्पना को साकार करना रायगढ़ वासियों का दायित्व है। सुमीत शर्मा ने कहा इस दौड़ में हम सबके नेता ओपी चौधरी जी भी शामिल रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles