Saturday, March 7, 2026
HomeNewsअग्रसेन जयंती महोत्सव में 90 डेज़ चैलेंज: फिटनेस और स्वास्थ्य की ओर...

अग्रसेन जयंती महोत्सव में 90 डेज़ चैलेंज: फिटनेस और स्वास्थ्य की ओर अनोखी पहल…

• चैलेंज के जरिए लोगों को फिटनेस की ओर ले जाने का संकल्प: शिव बापोड़िया

रायगढ़। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर इस बार कुछ खास होने जा रहा है। स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए “90 डेज़ चैलेंज” की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अनोखे चैलेंज के माध्यम से प्रतिभागियों को फैट लॉस और शुगर कंट्रोल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को तीन खास सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें शामिल है:

• ऑनलाइन एक्सरसाइज
• डाइट प्लान
• प्रोग्रेस ट्रैकर

इस कार्यक्रम का संचालन My Daily Habits के सहयोग से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह 90 दिन का चैलेंज प्रतिभागियों को मोटापे से फिटनेस की ओर ले जाएगा और साथ ही डायबिटीज़ जैसी गंभीर समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितंबर 2025, रविवार को दोपहर 3 बजे नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ में होगा।

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

https://wa.me/918827393966?text=register

अधिक जानकारी के लिए नीच दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है:

•  शिव बापोड़िया – 9425251981
• श्रेयस बापोड़िया – 8827393966
• स्वराज बापोड़िया – 9981545671

आयोजक: श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति 2025 एवं श्री अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़ (छ.ग.)

यह पहल न केवल अग्रसेन जयंती महोत्सव को खास बनाएगी बल्कि शहरवासियों को एक नई स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सुनहरा मौका भी प्रदान करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles