Tuesday, June 17, 2025
HomeChhattisgarhरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की सौजन्य...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की सौजन्य भेंट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अनुराधा पौडवाल का छत्तीसगढ़ आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने शॉल और बेल मेटल से निर्मित नंदी भेंट कर सम्मानित किया।

इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में अनुराधा पौडवाल के योगदान की सराहना की।

इस विशेष अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद का मंच प्रदान किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles