Tuesday, June 17, 2025
HomeNewsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का भूमिपूजन,...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का भूमिपूजन, रायगढ़ को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात…

रायगढ़। रायगढ़ के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, मरीन ड्राइव पर प्रदेश के सबसे बड़े और आधुनिक नालंदा परिसर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 3 दिसंबर को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। 



वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की परिकल्पना पर आधारित यह नालंदा परिसर युवाओं के अध्ययन और करियर विकास के लिए एक अद्वितीय मंच बनेगा। इसमें स्मार्ट लाइब्रेरी, ई-बुक एक्सेस, स्मार्ट लर्निंग सुविधाएं, और 24×7 वाईफाई की सुविधा होगी। परिसर में सिविल सर्विसेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित जोन होंगे। इसके साथ ही बच्चों के लिए किड्स लाइब्रेरी और स्टडी ज़ोन भी बनाया जाएगा। 

42.56 करोड़ की लागत से बन रहे इस परिसर के लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच समझौता हुआ है। 

मुख्यमंत्री इस अवसर पर रायगढ़ को 135 करोड़ 09 लाख के 82 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिनमें 97.51 करोड़ के 69 कार्यों का लोकार्पण और 37.58 करोड़ के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 

यह नालंदा परिसर रायगढ़ के युवाओं को एक नई दिशा देगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles