Tuesday, March 3, 2026
HomeChhattisgarhअंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने पर समाजसेवी दीपक डोरा ने...

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने पर समाजसेवी दीपक डोरा ने दी बधाई, कहा – समर्पण और संघर्ष को मिला सम्मान…

• हॉट सीट पर जीत हासिल कर बने थे सुर्खियों का केंद्र, अब मंत्री बनने पर समाज और क्षेत्र में छाया हर्ष का माहौल

रायगढ़/अंबिकापुर। आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अग्रवाल समाज को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने से समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर उनके करीबी माने जाने वाले रायगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी दीपक डोरा ने भी बधाई देते हुए कहा कि “राजेश भाई की मेहनत और संघर्ष का फल अब प्रदेश की जनता को मिलेगा।”

दीपक डोरा, जो की रायगढ़ में समाजसेवा, राजनीति व व्यापार के क्षेत्र में एक नामी चेहरा है, ने राजेश अग्रवाल के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए कहा कि अग्रवाल हमेशा से सरल, मिलनसार और जनता के बीच रहने वाले नेता रहे हैं।

94 वोटों से मिली थी ऐतिहासिक जीत

2023 के विधानसभा चुनाव में राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक में कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव को कांटे की टक्कर में हराकर जीत दर्ज की थी। उन्होंने महज 94 मतों के अंतर से जीत हासिल कर पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थीं।

2018 से शुरू हुई भाजपा की नई पारी

राजनीतिक जीवन में अग्रवाल को असली पहचान 2018 में मिली, जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा ने उनकी क्षमताओं को समझा और उन्हें संगठन में आगे बढ़ने का मौका दिया। पहले उन्हें सरगुजा जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया और जल्द ही उन्होंने पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाना शुरू कर दी। समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का ही परिणाम रहा कि भाजपा ने उन्हें अंबिकापुर जैसी प्रतिष्ठित सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा।

समाज और क्षेत्र को मिली मजबूती

मंत्री पद की शपथ के बाद अग्रवाल समाज के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। क्षेत्रीय राजनीति के जानकारों का मानना है कि राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने से सरगुजा और पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

दीपक डोरा ने विश्वास जताया कि “राजेश अग्रवाल अपने मंत्रालय में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और समाज तथा प्रदेश की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles