रायगढ़ 20 अगस्त। नगर के प्राचीन और प्रसिद्धि श्री गौरी शंकर मंदिर के पुजारी रहे स्व.जयराम शर्मा के द्वितीय पुत्र दिनेश शर्मा (भाई महाराज) का दुःखद निधन आज प्रातः हो गया। वे 52 वर्ष के थे। वे गौरी शंकर मंदिर मे लम्बे समय से अपना दायित्व निभा रहे थे। वे अपने पीछे एक पुत्र स्वामी शर्मा और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे पत्रकार महेश शर्मा और भाजपा नेता स्व. ज्ञानी शर्मा के भाई थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दिन बुधवार सुबह 10 बजे उनके मंदिर चौक स्थित निवास से निकाली जाएगी। उनके निधन के समाचार से पूरे मंदिर चौक क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे व परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे
ॐ शांति












