Tuesday, March 10, 2026
HomeNewsप्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों ने समाजसेवी दीपक डोरा को बांधी राखी, दिया आत्मिक...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों ने समाजसेवी दीपक डोरा को बांधी राखी, दिया आत्मिक सुरक्षा और स्नेह का संदेश…

रायगढ़। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने शहर के प्रख्यात समाजसेवी व देवकी रामधारी फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक डोरा को राखी बांधकर आत्मिक भाईचारे और सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बहनों ने दीपक डोरा को ईश्वर स्मृति में जीवन जीने और समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

राखी बांधते हुए बहनों ने बताया कि यह पर्व केवल रक्षा का नहीं, बल्कि पवित्र रिश्तों, आपसी विश्वास और आत्मिक प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था हर वर्ष रक्षाबंधन पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को राखी बांधकर नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता का संदेश देती है।

दीपक डोरा ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “रक्षाबंधन का यह बंधन हमें न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे जनसेवा के कार्यों में और प्रेरित करेगा।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles